ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंदिर बनाने से नहीं रोजगार बढ़ाने से देश चलेगा, ललन सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला

LAKHISARAI: मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बीजीपी पर जमकर हमला बोला है. 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर ललन सिंह ने कहा है कि मं

मंदिर बनाने से नहीं रोजगार बढ़ाने से देश चलेगा, ललन सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बीजीपी पर जमकर हमला बोला है. 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर ललन सिंह ने कहा है कि मंदिर बनाने से नहीं रोजगार बढ़ाने से देश चलेगा। 


अपने दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही महागठबंधन को एकजुट बताते हुए जल्द शीट शेयरिंग का दावा किया। ललन सिंह ने महागठबंधन में ऑल इज वेल के सवाल पर कहा महागठबंधन एकजुट है। महागठबंधन में शेट शेयरिंग की बात पार्टियों के बीच होती है न कि मीडिया में। 


ललन सिंह ने बीजेपी पर मुख्य मुद्दा को छोड़कर श्रीराम का नाम लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंदिर से वोट का क्या लेना देना है। जो लोग काम नहीं करते हैं वो मंदिर का नाम लेकर मुख्य मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं। सरकार का काम विकास करना है न कि मंदिर बनवाना। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उसे दस सालों में भी पूरा नहीं कर पायी।