ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

लखीसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ललन सिंह ने लिया जायजा, बाढ़ पीड़ितों से बोले.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं आपके साथ

LAKHISARAI: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय पहुंचे। पिपरिया, खुटहा पश्चिमी, खुटहा पूर्वी, लक्ष्मीपुर, दरिया

लखीसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ललन सिंह ने लिया जायजा, बाढ़ पीड़ितों से बोले.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं आपके साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय पहुंचे। पिपरिया, खुटहा पश्चिमी, खुटहा पूर्वी, लक्ष्मीपुर, दरियापुर, जैतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी सुशील कुमार, डीडीसी अनिल कुमार, एसडीएम संजय कुमार सिंह, डीएसपी रंजन कुमार, एएसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार भी साथ थे।


ललन सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपके साथ खड़े हैं। आपकों किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। ललन सिंह ने कहा कि इस बार गंगा में अधिक पानी आ जाने से यह त्रासदी का रूप ले लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर, सामुदायिक किचन, सुखा राशन, पॉलिथीन एवं नाव की व्यवस्था डीएम के निगरानी में की गयी। ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ में फसल क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। फसल नुकसान सर्वे का आकलन कर डीएम सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। तब जाकर फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।


इसके पूर्व लखीसराय सीमा सिरारी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। देर शाम सांसद ललन सिंह ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके जिप अध्यक्ष रामशंकर सिंह उर्फ नूनू सिंह जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, अरूण कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, नागमणि कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

टैग्स