ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

केवल 12 जिलों के सरकारी अस्पतालों में है ICU की सुविधा, राज्य सरकार ने डॉक्टरों की कमी को भी स्वीकारा

PATNA : बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा करने वाली राज्य सरकार ने खुद ही जमीनी हकीकत को विधानसभा में बयां कर दिया। बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा करने वाली राज्य सरकार ने खुद ही जमीनी हकीकत को विधानसभा में बयां कर दिया। बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के 12 जिलों के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में अभी भी लगभग 26 जिलों में आईसीयू की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं है। विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि राज्य के अंदर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार के अंदर में डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। विभाग ने डॉक्टरों की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया के लिए अधियाचना कर दी है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राज्य के अंदर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी खत्म हो जाएगी।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता