ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

क्या नीतीश को मिल गया कार्यकर्ताओं का साथ? गांधी मैदान पहुंचे तो इतनी दिखी ताकत

PATNA : चुनावी साल में जेडीयू की सांगठनिक ताकत देखने के लिए नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है. हालांकि जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को रैली

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : चुनावी साल में जेडीयू की सांगठनिक ताकत देखने के लिए नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है. हालांकि जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को रैली के पैमाने पर नहीं देखा जा रहा लेकिन इसके बावजूद जेडीयू ने दावा किया था कि सम्मेलन में उसके दो लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे नीतीश कुमार तकरीबन 12:30 बजे गांधी मैदान पहुंचे हैं.


नीतीश कुमार जिस वक्त गांधी मैदान पहुंचे उस वक्त फर्स्ट बिहार के कैमरे में गांधी मैदान की तस्वीरें कैद की गयी। दोपहर तकरीबन 12:40 पर बिस्कोमान से ली गई तस्वीर सबके सामने है। हालांकि नीतीश कुमार को अपना संबोधन करना है लेकिन उसके पहले एरियल व्यू के जरिए गांधी मैदान में जेडीयू की सांगठनिक ताकत सामने आ गई है.


फर्स्ट बिहार गांधी मैदान में जेडीयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर अपनी तरफ से कोई भी अटकल बाजी नहीं करना चाहता बिस्कोमान टावर से ली गई इस तस्वीर को देखकर जेडीयू के नेता या उनके विरोधी इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस वक्त गांधी मैदान पहुंचे उस वक्त वहां कितने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही होगी।