ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

कुशवाहा को नीतीश का जवाब, कोई आए कोई जाए यह अपनी इच्छा होती है..पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं

PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। आरोप लगाया कि पिछले दो साल के भीतर उन्होंने आजतक कभी फोन करके नहीं बुलाया और ना ही कभी

कुशवाहा को नीतीश का जवाब, कोई आए कोई जाए यह अपनी इच्छा होती है..पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। आरोप लगाया कि पिछले दो साल के भीतर उन्होंने आजतक कभी फोन करके नहीं बुलाया और ना ही कभी पार्टी की समस्याओं को लेकर कोई बातचीत की। कुशवाहा ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार को भी संतान है और मुझे भी संतान है, सीएम भी अपने बेटे की कसम खाएं और हम भी कसम खाते हैं, कि वे सच बोल रहे हैं या हम। वही कुशवाहा को जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि कोई आए कोई जाए यह लोगों की अपनी इच्छा होती है। पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं।


नीतीश ने कहा कि कोई बात हो तो कहना चाहिए था। हर आदमी को अपनी बातें रखने का अधिकार है। पार्टी के लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है। पार्टी के नेताओं को तो हम सम्मान करते हैं हमारा तो प्रेम का भाव रहा है। हमसे कोई बात करेगा तो हम क्यों नहीं करेंगे। इन सब चीजों का कोई महत्व हम नहीं देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान पहले की तुलना बढ़ी है। हम किसी का ना तो नुकसान करते हैं और ना ही अपना लाभ लेते हैं। हमेशा समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं और करते रहेंगे। 


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को किस पार्टी ने राज्यसभा भेजा था? किसने बिहार विधान परिषद में भेजा? कुशवाहा के बयानों पर हमें भी आश्चर्य लग रहा है। लेकिन जनता दल यू के लिए इन बातों का कोई मतलब नहीं है। सच्चाई है कि हमारे कहने पर इन्हें शामिल किया गया था। पार्टी के लोग इन्हें शामिल करना  नहीं चाहते थे। सीएम नीतीश ने मीडिया कर्मियों से कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के मामले में आज के बाद कुछ मत पूछिएगा और मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी किये तो कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गया। 


कांग्रेस की भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। कोई भी पार्टी अपना काम कर रही है। अपनी यात्रा निकाल रही है यह उनका अधिकार है। हम तो यात्रा के समापन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद सब पार्टी के लोग एक साथ बैठेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। नीतीश ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है। सात पार्टी के लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। देशभर के लिए भी काम करना है ऐसे में हम सब मिलकर इस संबंध में बातचीत करेंगे। 

टैग्स