ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

कुशवाहा से RJD को नहीं है कोई दुश्मनी, तेजस्वी बोले.. जब थे साथ तो दिया था पूरा सम्मान

PATNA: बिहार के पूर्णिया से 25 फरवरी से महागठबंधन की रैली होने वाली है. आम सभा का शुरुआत होने जा रही है. जिसको लेकर डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्णिया में महागठबंधन के सातों दलों के साथ हम ल

कुशवाहा से RJD को नहीं है कोई दुश्मनी, तेजस्वी बोले.. जब थे साथ तो दिया था पूरा सम्मान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्णिया से 25 फरवरी से महागठबंधन की रैली होने वाली है. आम सभा का शुरुआत होने जा रही है. जिसको लेकर डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्णिया में महागठबंधन के सातों दलों के साथ हम लोग वहां पर आमसभा करने जा रहे हैं। जब अमित शाह यहां आए थे, तो हमने मुख्यमंत्री जी के साथ मिलकर तब ही यह तय कर लिया था कि हम लोग भी पूर्णिया के उसी मैदान से अपने रैली की शुरुआत करेंगे। 


साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार करती है. इस बार के बजट में भी बिहार को कुछ भी नहीं मिला है. हम लोग वहां पर अपनी बात को लोगों के पास रखेंगे यह बताने का काम करेंगे कि केंद्र सरकार केंद्र सरकार क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की विचार में है. यह लोग धर्म के नाम पर खेल करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि किसी को कोई रोक-टोक नहीं कर सकता है.


साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक इंटरनल सर्वे कराया था. जिसमें यह रिपोर्ट आई है कि 40 लोकसभा सीटों में 37 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी हारने के कगार पर है. साथ ही 3 सीटें हैं जहां कड़ा मुकाबला होगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा अगर अभी पार्लियामेंट का चुनाव हो जाए तो यह तस्वीरें पूरी तरह साफ हो जाएंगे. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में हम लोग बस 12000 वोटों से पीछे रह गए थे.


अब तो माननीय मुख्यमंत्री जी की पार्टी जेडीयू और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी हमारे साथ है. तो सोचिए कि भाजपा के पास सबूत कहां से बचेंगे. साथ ही उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के सवालों पर कहा कि लोकतंत्र में मालिक जनता है. हमारा कोई बैर उपेंद्र कुशवाहा से नही हैं. कुशवाहा जी हमारे साथ आए थे तो हमने उनका सम्मान किया था. अब उनकी क्या राय है वो बोलते रहे, हमे पता है कि जनता मालिक है. और जनता हमारे साथ है,जनता जो चाहे वही होगी.

टैग्स