ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

कुशवाहा ने नीतीश से हिस्सा मांगा तो हैरत में पड़ गए तेजस्वी, ऐसे किया रिएक्ट

PATNA: बिहार की सियासत में इन दिनों जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सुर्खियों में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि उपेंद्र कुशवाहा जितनी जल्दी ह

कुशवाहा ने नीतीश से हिस्सा मांगा तो हैरत में पड़ गए तेजस्वी, ऐसे किया रिएक्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में इन दिनों जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सुर्खियों में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि उपेंद्र कुशवाहा जितनी जल्दी हो पार्टी छोड़कर चले जाएं, कुशवाहा ने नीतीश पर पलटवार कर दिया है। उन्होंने बड़े भाई नीतीश से छोटे भाई के तौर पर अपना हिस्सा मांग लिया।जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मीडिया ने इसको लेकर सवाल किया तो वे हिस्सा मांगने की बात सुनकर हैरान रह गए। इस दौरान तेजस्वी के चेहरे का रिएक्शन ऐसा था, मानों किसी ने संपत्ति में हिस्सा मांग लिया हो।


दरअसल, तेजस्वी यादव बुधवार की शाम एक बैठक में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे थे। बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव जैसे बाहर निकले वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने कुशवाहा को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया। कुशवाहा के हिस्सा मांगने के सवाल को सुनकर तेजस्वी इतने हैरान हो गए, जैसे किसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपत्ति में हिसा मांग लिया हो। तेजस्वी ने हैरान होकर कहा कि हमको कहां कोई जानकारी है, क्या बात कर रहे हैं.. कैसा हिस्सा..हम नहीं जान रहे हैं। हम तो देखे ही नहीं है..देखने के बाद बात करेंगे।


बता दें कि जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ साफ कह दिया है कि कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं। सीएम नीतीश ने कहा कि जितना जल्दी जाना है उपेंद्र कुशवाहा चाहें..चलें जाएं। नीतीश ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जितना बोलना है बोलते रहिए और जब जाना है चले जाइए। नीतीश के इस बयान से बौखलाए उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर बड़ा पलटवार कर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे अपना हिस्सा लिये बगैर कही नहीं जाएंगे।


नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया कि, ‘बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने...! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर....? 

टैग्स