ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दानविक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतरक्षाबंधन पर रोशन आनंद का बड़ा फैसला, पिता की पैतृक संपत्ति और निजी संपत्ति का आधा हिस्सा छात्रों के लिए करेंगे दानविक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौत

कुढ़नी उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे चिराग, चुनावी कार्यक्रम तय

PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दलों के बड़े नेता लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हैं और जीत का दा

कुढ़नी उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे चिराग, चुनावी कार्यक्रम तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दलों के बड़े नेता लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हैं और जीत का दावा कर रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरे दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में गोलबंद करने में लग गए हैं। पिछले दिनों संपन्न हुए मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के बाद लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुढनी उपचुनाव में भी बीजेपी के लिए वोट मांगने का एलान पहले ही कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए चिराग कुढ़नी में अपना दम दिखाएंगे।


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान 3 दिसंबर को कुढ़नी उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के पक्ष में वोट मागेंगे। तीन दिसंबर को कुढ़नी के केरमा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे चिराग संबोधित करेंगे। लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा है कि लोजपा (रा) का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। राजू तिवारी ने दावा किया है कि कुढनी में बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय है।


बता दें कि पिछले दिनों बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। मोकामा और गोपालगंज में हुए उपचुनाव में इसका असर भी देखने को मिला। गोपालगंज में बीजेपी की शानदार जीत हुई जबकि मोकामा में हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि मोकामा में जीत का अंतर काफी कम रहा और बीजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़त हुई थी। जिसको लेकर बीजेपी और लोजपा रामविलास ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश की हैसियत महज एक हजार वोट की रह गई है।