ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

'कुंभकरण की नींद में नीतीश ...; पुल गिरने पर बोले चिराग पासवान - बिहार है बदहाल और देश का नेता बनने का देखते हैं सपना

HAJIPUR : बिहार के भागलपुर में हुए पुल हादसे पर सियासत जारी है। एक तरफ सरकार इस घटना को लेकर एक्शन मोड में है तो दूसरी तरफ बिहार के विपक्ष में बैठी लगातार नीतीश कुमार पर सवाल

 'कुंभकरण की नींद में नीतीश ...;  पुल गिरने पर बोले चिराग पासवान - बिहार है बदहाल और देश का नेता बनने का देखते हैं सपना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार के भागलपुर में हुए पुल हादसे पर सियासत जारी है। एक तरफ सरकार इस घटना को लेकर एक्शन मोड में है तो दूसरी तरफ बिहार के विपक्ष में बैठी लगातार नीतीश कुमार पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में अब लोजपा (रामविलास ) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमकर सवाल पूछे हैं। चिराग ने कहा कि - नीतीश कुमार कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं,अब इनको जागना होगा। 


लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि- नीतीश कुमार जी सुशासन सिर्फ कहने से नहीं होता है। जागना है अब आपको नींद से, जिस कुंभकरण की नींद में मुख्यमंत्री सोए हैं भगवान जाने कैसे उनको नींद आती है। इनकी आत्मा कैसे गवाही देती है कि बिहार मेरा लूटता जा रहा है और यह निकला निकले हुए हैं विपक्षी को एकजुट करने में, देश में अपने आप को नेता बनाने में। जब आपकी प्राथमिकता बिहार है ही नहीं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते।


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की तनिक भी चिंता नहीं है। राज्य में पुल गिर रही है। लोगों की सरेनाम हत्या हो रही। इसके बाबजूद सीएम कुंभकरण की तरह सोए रहते हैं। लेकिन अब उनको नींद से जागना होगा तभी उनका कुछ हो सकता है। वरना बिहार के लोग उनको इसी कदर छोड़ देंगे। 


चिराग ने कहा कि मुझे यह समझ में नहीं आता कि बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है और उसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ता आखिर उनको नींद कैसे आ जाता है यह सवाल बरकरार है। उनकी सरकार में सुशासन बिल्कुल मरती हुई दिख रही है। बिहार हमारा लूटता जा रहा, बर्बाद होता जा रहा है और ये निकले हुए है विपक्षी एकता करने।  उनको देश का नेता बनना है, उससे पहले यहां का तो नेता बन लें। 


इधर, चिराग से जब यह सवाल किया गया कि आप किस पार्टी का हिस्सा हैं तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि- न तो हम केंद्र सरकार का हिस्सा हैं और न ही राज्य सरकार का। हम बस सही को सही और गलत को गलत बोलना जानते हैं। हम देश के हरके गरीब और दलित परिवार के लोगों के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े होंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता