ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : उम्मीदवार फाइनल करने के लिए BJP नेताओं की दिल्ली में बैठक

DELHI : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार तय करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल किसी भी दल ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकि

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : उम्मीदवार फाइनल करने के लिए BJP नेताओं की दिल्ली में बैठक
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार तय करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल किसी भी दल ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टी के अंदर अलग-अलग नामों पर चर्चा जरूर हो रही है। ताजा खबर दिल्ली से आ रही है जहां बीजेपी के नेताओं की बैठक चल रही है। कुढ़नी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय करने को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है।



कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार कौन हो इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय के दिल्ली आवास पर बैठक चल रही है। बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और संजय जायसवाल मौजूद हैं।



आपको बता दें, बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई है। फिलहाल बीजेपी दिल्ली में बैठक कर रही है और अगले हफ्ते 15 नवंबर को बिहार भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं।  

टैग्स