ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

कुढ़नी उपचुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, भाजपा के लिए वोट अपील करेंगे चिराग और रवि किशन, नीतीश- तेजस्वी के आरोपों का देंगे जवाब

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर अब से दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होने हैं। इस चुनाव को लेकर इस विधानसभा सीट पर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी

कुढ़नी उपचुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, भाजपा के लिए वोट अपील करेंगे चिराग और रवि किशन, नीतीश- तेजस्वी के आरोपों का देंगे जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर अब से दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होने हैं।  इस चुनाव को लेकर इस विधानसभा सीट पर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी के साथ ही ओबेसी के पार्टी के प्रत्याशी भी चानवी मैदान में हैं।  इसको लेकर इन सभी दलों के प्रमुख नेताओं का कुढ़नी में दौरा और रोड शॉ भी जारी है।  बीते, रात बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित किए हैं, जिसमें छिट- पुट विरोध का भी उन्हें सामना करना पड़ा।  लेकिन, इसके बाबजूद इस सीट पर मुख्य लड़ाई उनके महागठबंधन प्रत्याशी और भाजपा के बिच का ही बताया जा रहा है।  इसी कड़ी में अब आज यानि 3 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमों चिराग पासवान कुढ़नी पहुंच रहे हैं।  इसके साथ ही आज यहां भोजपुरी साइन स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन का भी दौरा होने वाला है। 


दरअसल, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को अपना समर्थन दिया है। इसी कड़ी में आज वो अंतिम समय में चुनाव प्रचार करने कुढ़नी पहुंचेंगे। इसके साथ ही बीजेपी सांसद रवि किशन भी कुढनी जा रहें हैं। इसके लिए बीजेपी के द्वारा आज चुनावा सभा का आयोजन किया गया है। 


बता दें कि, इससे पह;ले बिहार में गोपलगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में भी चिराग पासवान ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया था। इसमें एक सीट पर भाजपा की जीत हुई तो, दुसरे में हार। लेकिन, सबसे अहम बात यह रहा था कि चिराग के समर्थन के कारण नीतीश कुमार के वोट में काफी सेंधमारी मारी हुई थी। जिससे जदयू के लिए चिंता पैदा हो गई और उसके लिए कुढ़नी जीतना एक तरफ से आन की बात हो गई। चिराग पासवान कुढ़नी के केरना खेल मैदान में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 


वैसे तो कुढ़नी में मुसलमान मुख्य वोट बैंक हैं। इस कारण भाजपा महासचिव राम माधव द्वारा पटना में पसमांदा मुसलमानों के साथ एक इंटरफेस रखा है। इसके बाद अब चिराग को बीजेपी उम्मीदवार के इर्द-गिर्द अपने समर्थकों को भी जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के इस सभा का कुढ़नी में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। 


गौरतलब हो कि, कुढनी में उपचुनाव कि वजह आरजेडी विधायक अनिल सहनी की विधायकी खत्म होना है। यहां महागठबंधन की तरफ से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा और बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता के बीच मुकाबला है।वहीं वीआईपी और एआईएमआईएम प्रत्याशी दोनो प्रमुख प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ने के प्रयास में हैं।