ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

कुढ़नी में चुनाव लड़ेंगे ओवैसी, बीजेपी और महागठबंधन को मिलेगी कड़ी टक्कर

PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर आज यानी शनिवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का भी एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बिहार में खाली हुए इस सीट को जो चुन

कुढ़नी में चुनाव लड़ेंगे ओवैसी, बीजेपी और महागठबंधन को मिलेगी कड़ी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर आज यानी शनिवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का भी एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बिहार में खाली हुए इस सीट को जो चुनाव तारीख का एलान किया है उसके मुताबिक 5 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा और मतगणना की तारीख 8 दिसंबर  तय किया गया है। वहीं, इस सीट के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने नेता ने बड़ा एलान किया है। 


दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के नेता और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर उनके पार्टी के तरफ से उम्मीदवार उतारा जाएगा। बता दें कि, इस पहले बिहार में हुए विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी एआइएमआइएम ने गोपालगंज सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। जिसका मतगणना कल होना है।


वहीं, बात करें कुढ़नी सीट की तो इस सीट पर नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 17 नवंबर को होने हैं, वहीं नाम वापसी की तिथि 21 नवंबर तय किया गया है। इसके साथ ही एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग से अपनी मांग भी रखी है। ओवैसी ने कहा है कि चुनाव आयोग से निवेदन है कि उपचुनाव में हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह पतंज निर्गत करें। उन्होंने कहा है कि इस सीट पर हमारी पार्टी को जरूर कामयाबी मिलेगी। 


गौरतलब हो कि, बिहार में कुढ़नी सीट पर उपचुनाव होने की वजह वहां से 2020 के विधानसभा सीट पर चुनाव जीत कर आए राजद नेता अनिल सहनी को एलटीसी घोटाला मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय के तरफ से उनकी सदयस्ता रद्द कर दी गयी और अब इस सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया गया।