ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुढ़नी में ललन सिंह ने BJP से पूछा सवाल - बताएं यहां का सबसे बड़ा भूमाफिया कौन, किसी के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

MUZZAFARPUR : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा एड़ी-छोटी का जोड़ लगाया जा रहा है। इस चुनाव को लेकर खुद जदयू के रा

कुढ़नी में ललन सिंह ने BJP से पूछा सवाल - बताएं यहां का सबसे बड़ा भूमाफिया कौन, किसी के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZAFARPUR : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा एड़ी-छोटी का जोड़ लगाया जा रहा है। इस चुनाव को लेकर खुद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कैंप किए हुए हैं। ललन सिंह लगातार कुढ़नी में जगह - जगह घूमकर चुनावी सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं और भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने भाजपा के एक नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर उंगली उठाने वाले बताएं कि यहां का सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सिंडीकेट कौन चला रहे हैं?


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामसूरत राय को आड़े हाथों लिया। ललन ने कहा कि, यहां का बच्चा बच्चा जानता है उनके बारे में। भाजपा शुरू से आरक्षण विरोधी सरकार रही है। हमलोग हमेशा उनकी नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं। इसके साथ ही ललन सिंह ने सुशील मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि, सुशील मोदी हमारे नेताओं पर क्या आरोप लगाएंगे। पहले वे खुद अपने गिरेबान में झांक कर देख लें।


ललन सिंह ने कहा कि, जबसे देश में भाजपा की सरकार आई है तबसे कभी भी महंगाई और अर्थव्यवस्था को लेकर कोई बातचीत नहीं होती है। हमने अग्निवीर योजना का विरोध किया। धारा 370 का विरोध किया और तीन तलाक का भी विरोध किया। लेकिन, वो लोग इस बारें में बातचीत ही नहीं करते हैं। वो लोग यदि बात करते हैं तो सिर्फ सिर्फ धर्म, मंदिर और मस्जिद पर। भाजपा के लोग इसी मुद्दे पर सिर्फ देश की जनता को बांटने का काम किया जाता है।


इसके आलावा उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, यहां महागठबंधन भारी मतों से जीत रही है। आज हम ये बोल कर जा रहे हैं। कोई हमारे टक्कर में नहीं है। आज बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक साथ कुढ़नी आ रहे हैं।  इनके आने से वोट की संख्या और बढ़ेगी साथ ही हमारी जीत पक्की होगी।  इसके आलावा चिराग और रविकिशन के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि, आने दीजिए। किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें