ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

कुढ़नी के हार पर जगदानंद सिंह बोले-नीतीश पर लगा धब्बा धीरे-धीरे मिटेगा, इस रिजल्ट से साबित हो गया कि देश में बदलाव होगा

PATNA : कुढनी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर राजद की प्रतिक्रिया बेहद दिलचस्प है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले-इस चुनाव का रिजल्ट कहीं से भी बिहार में बद

कुढ़नी के हार पर जगदानंद सिंह बोले-नीतीश पर लगा धब्बा धीरे-धीरे मिटेगा, इस रिजल्ट से साबित हो गया कि देश में बदलाव होगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कुढनी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर राजद की प्रतिक्रिया बेहद दिलचस्प है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले-इस चुनाव का रिजल्ट कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है. बल्कि इस रिजल्ट से ये साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं. अब देश में बदलाव होकर रहेगा. वैसे जगदानंद सिंह ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार पर धब्बा लगा था जो धीरे-धीरे मिट रहा है.

कुढ़नी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस नतीजे से ये विश्वास पैदा हुआ है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. जगदानंद सिंह ने कहा कि कुढनी के कई बूथों पर गरीब सही से वोट नहीं कर पाये इसलिए महागठबंधन चुनाव हार गया. लेकिन जब अगला चुनाव होगा तो गरीब खुलकर वोट करेंगे और देश में बदलाव होकर रहेगा. 

नीतीश पर लगा धब्बा धीरे-धीरे मिटेगा

जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की क्षमता परख कर ही बीजेपी ने उन्हें कुर्सी दी थी. बीजेपी ने नीतीश की क्षमता का दोहन और शोषण लंबे समय तक कर लिया. नीतीश कुमार अपने गुरूजनों से सीख लेकर समाजवाद की पुरानी धारा में लौट आय़े हैं. अब उनका स्वरूप धीरे-धीरे निखार में आ जायेगा और उन पर जो धब्बा लगा है वह धीरे-धीरे मिट जायेगा. 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नया-नया राजद औऱ जेडीयू का गठबंधन हुआ है. दोनों पार्टियों को ठीक तरह से एक होने में समय लगेगा. लेकिन गठबंधन उत्साहवर्धक है. ये अलग बात है कि यह नतीजे में नहीं बदल पाया. लेकिन आने वाले दिनों में महागठबंधन बीजेपी को पूरी तरह से उखाड़ फेकेगा. 

इस्तीफे क्यों दे नीतीश

कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है. जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश इस्तीफा क्यों देंगे. बिहार में अभी एक नंबर की पार्टी राजद औऱ तीन नंबर की पार्टी जेडीयू का गठबंधन है. इसे विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है. पहले दो नंबर और तीन नंबर की पार्टियों की सरकार थी. ऐसे में नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की कोई जरुरत नहीं है.