ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

कुढ़नी में हार के बाद पहली बार बोले ललन सिंह, बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश हो गया

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में हार मिलने के बाद से जेडीयू में मातमी सन्नाटा देखने को मिल रहा था। लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कु

कुढ़नी में हार के बाद पहली बार बोले ललन सिंह, बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश हो गया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में हार मिलने के बाद से जेडीयू में मातमी सन्नाटा देखने को मिल रहा था। लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कुढ़नी के परिणाम को लेकर नहीं बल्कि बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।




ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सुशील मोदी का नाम लेते हुए कहा है, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने और एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर और 9 दिसंबर के आग्रह को सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया है और जनवरी में सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी है।आप लोगों की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।




आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन बनाये जाने के जुड़े दायर विशेष रिट याचिका की सुनवाई की और इसमें साफ कर दिया है कि इसपर पहले से तय तारीख पर ही सुनवाई होगी। यानी अब सुप्रीम कोर्ट में आगामी 20 जनवरी को ही इस विवाद से जुड़ी सुनवाई होगी।

टैग्स