ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को अपने ही विभाग के आदेश के बारे में जानकारी नहीं, बोले.. पता करूंगा कोरोना अलर्ट में शिक्षकों को किसने स्कूल बुलाया

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राज्य भर में सतर्कता बरतते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद किया जा चुका है. पार्कों से लेकर जू और म्यूजियम तक में ताला लटका है लेकिन सरकारी स्कूलों के शि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राज्य भर में सतर्कता बरतते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद किया जा चुका है. पार्कों से लेकर जू और म्यूजियम तक में ताला लटका है लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को हर दिन स्कूल में हाजिरी बनाने पहुंचना है. 

हद तो यह है कि शिक्षा मंत्री  कृष्णनंदन वर्मा  को अपने ही विभाग के इस आदेश के बारे में जानकारी तक नहीं है. आज विधानसभा में शिक्षा मंत्री से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस आदेश पर हैरत जताई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह आज ही विभागीय अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर बात करेंगे.


आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें सरकारी स्कूलों में बच्चों के आने पर तो पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन शिक्षकों के लिए स्कूल आना अनिवार्य कर दिया गया था. सरकार के इस फैसले पर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने सवाल भी खड़े किए थे. बीजेपीएलसी नवल किशोर यादव ने सरकार से पूछा था कि क्या आज कोरोनावायरस बिहार के शिक्षकों पर बेअसर है. अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि उन्हें विभाग के इस आदेश के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता