ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

जहानाबाद सीट से JDU प्रत्याशी कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा ने किया नामांकन

JEHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है. तीन चरणों में चुनाव होना है. प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नामांकन प्रक्रिया के आज छठे दिन आज जहानाबा

जहानाबाद सीट से JDU प्रत्याशी कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा ने किया नामांकन
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है. तीन चरणों में चुनाव होना है. प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.  नामांकन प्रक्रिया के आज छठे दिन आज जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा ने नामांकन दाखिल किया. 

 कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पिकरण के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा पिछले बार घोषी विधानसभा से जीत कर सदन में आए थे, लेकिन इस बार जहानाबाद से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला राजद के मौजूदा विधायक  सुदय यादव से होगा. सुयद यादव अभी जहानाबाद से विधायक हैं और अपने पिता स्व. मुन्द्रिका सिंह की मौत के बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है. 

इस बार पार्टी ने कृष्णन्दन प्रसाद वर्मा को जहानाबाद भेज दिया है. घोषी विधानसभा क्षेत्र से इस बार जगदिश शर्मा के बेट राहुल शर्मा को जेडयू से उम्मीदवार बनाया गया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता