ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

‘महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या दरिंदगी की पराकाष्ठा’ कोलकाता कांड पर बोले मुकेश सहनी

PATNA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी इस

‘महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या दरिंदगी की पराकाष्ठा’ कोलकाता कांड पर बोले मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी इस घटना की कठोर निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटना कभी स्वीकार्य नहीं हो सकती है। उन्होंने महिलाओं और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि डॉक्टर दूसरे की जिंदगी देने का काम करते हैं और इस धरती पर उन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में एक महिला डॉक्टर के साथ पहले रेप और फिर हत्या की घटना इस समाज पर काला धब्बा है। कोलकाता में जो कुछ हुआ उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई है। उच्च न्यायालय द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है। 


पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो दोनों सरकारों से अनुरोध है कि इस मामले में सख्त कानून लागू कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सहनी ने कहा कि सीबीआई दोषियों कठोर सजा दिलवा पाएगी, जो एक नजीर बनेगी।

टैग्स