ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपये किलो से कम हो? महंगाई को लेकर तेजस्वी ने मीडिया से पूछा सवाल

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार के डबल इंजन की सरकार पर हमलावर हैं। कल भी उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, पुलों के गिरने, नीट एग्जाम, बिहा

कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपये किलो से कम हो? महंगाई को लेकर तेजस्वी ने मीडिया से पूछा सवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार के डबल इंजन की सरकार पर हमलावर हैं। कल भी उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, पुलों के गिरने, नीट एग्जाम, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला था और आज भी इन मुद्दों को लेकर हमलावर दिखे। तेजस्वी यादव ने इंटरव्यू कर रहे मीडिया कर्मियों से ही सवाल पूछ डाला कि आप ही कोई एक सब्जी का नाम बता दीजिए जो 45 रुपये किलो से कम हो? 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन सहित कई सब्जियों के भाव आसमान छू रहे है। सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल,घी सहित कई सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है जिससे आम आदमी के रसोई का पूरा बजट ही गड़बड़ा दिया है। इतनी महंगाई है कि गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी तो मानो गायब ही हो गई है। खाने की भी व्यवस्था बड़ी मुश्किल से लोग कर पा रहे हैं।


तेजस्वी आगे पटना के सब्जी मार्केट में बिक रही सब्जियों के दाम बताने लगते हैं। कहते हैं कि पटना में आलू 45-50 ₹ किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ताधर्ता महंगाई पर बोलने को तैयार ही नहीं है। जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है। तेजस्वी यादव ने पूछा कि फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? 


सरकार के द्वारा प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए सरकार के द्वारा ही खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गयी है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं उनकी हालत और खराब है।