ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

किसानों को नरेंद्र मोदी देंगे बड़ा तोहफा: दोगुनी होगी किसान सम्मान निधि की राशि, जल्द हो सकता है एलान

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को मिलने वाला पैसा दोगुना होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र

किसानों को नरेंद्र मोदी देंगे बड़ा तोहफा: दोगुनी होगी किसान सम्मान निधि की राशि, जल्द हो सकता है एलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को मिलने वाला पैसा दोगुना होने जा रहा है। पीएम नरेंद्र जल्द ही इसका एलान कर सकते हैं। 


अब 12 हजार रूपये हर साल मिलेंगे

दरअसल बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के हवाले से ये खबर आ रही है. अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाल में ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर औऱ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी. अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की आमदनी को दोगुनी करना चाहती है. इसके तहत की किसान सम्मान योजना की राशि को 6 हजार से बढाकर 12 हजार रूपये सलाना किया जायेगा।


गौरतलब है कि पिछले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान योजना की किस्त जारी की थी. इसके तहत करीब पौने दस करोड़ किसानों के खाते में 19 हजार 500 करोड़ रूपये भेजे गये थे. हर किसान के खाते में दो-दो हजार रूपये ट्रांसफर किये गये थे. प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार देश के किसानों के जीवन को सही बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. किसान सम्मान योजना से भी देश के किसानों को लाभ हुआ है. 


हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान योजना शुरू की है. इसके तहत हर किसान को साल में 6 हजार रूपये दिये जाते हैं. केंद्र सरकार तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये किसों के खाते में भेजती है. केंद्र सरकार सीधे किसानों तक पैसा पहुंचाती है. केंद्र सरकार के मुताबिक किसान सम्मान योजना के तहत अब तक किसानों को 1 लाख 38 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा रूपये दिये जा चुके हैं.

टैग्स