ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नेता से किसान बने राहुल गांधी! खेतों में ट्रैक्टर चलाया; ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई की, सामने आईं तस्वीरें

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर लोगों को चौंकाते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से सभी को उस वक्त चौंका दिया जब वे धान की रोपाई करने के लिए किसानों के बीच खेतों में उतर गए

नेता से किसान बने राहुल गांधी! खेतों में ट्रैक्टर चलाया; ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई की, सामने आईं तस्वीरें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर लोगों को चौंकाते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से सभी को उस वक्त चौंका दिया जब वे धान की रोपाई करने के लिए किसानों के बीच खेतों में उतर गए। एक किसान की तरह राहुल ने न सिर्फ धान की रोपाई की बल्कि खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की और उनके साथ नाश्ता भी किया। नेता से किसान बने राहुल गांधी की खेती करते तस्वीरें सामने आई हैं।


दरअसल, दिल्ली से शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी शनिवार की सुबह सोनीपत पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रूख कर लिया। शहर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना गांव में पहुंच गए। गांव मदीना में राहुल किसान संजय के खेत में जा पहुंचे, जहां किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे।


किसानों को धान की रोपाई करता देख राहुल खुद को रोक नहीं सके और उनके बीच पहुंच गए। एक मंझे हुए किसान की तरह राहुल ने खेतों में न सिर्फ ट्रैक्टर चलाया बल्कि किसानों के साथ धान की रोपाई भी की। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बैठक नाश्ता भी किया। पहले तो वहां के लोगों को पता नहीं चला लेकिन जैसे ही राहुल के बारे में वहां के लोगों को पता चला बड़ी संख्या मे लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच गए।करीब दो घंटा रूकने के बाद राहुल गांधी वापस सोनीपत के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी एक ट्रक पर सवार हो गए थे और ट्रक पर बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ तक गए थे।


नेता से किसान बने राहुल गांधी! खेतों में ट्रैक्टर चलाया; ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई की, सामने आईं तस्वीरें


नेता से किसान बने राहुल गांधी! खेतों में ट्रैक्टर चलाया; ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई की, सामने आईं तस्वीरें


नेता से किसान बने राहुल गांधी! खेतों में ट्रैक्टर चलाया; ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई की, सामने आईं तस्वीरें

टैग्स