ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

अपनी ही पार्टी के लिए पोटैशियम साइनाइड बन चुके हैं चंद्रशेखर! मनोज तिवारी ने रावण, मारीच और सुबाहु से की विपक्षी नेताओं की तुलना

DESK: I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की तफर से सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर पूरे देश का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दल के नेताओ

अपनी ही पार्टी के लिए पोटैशियम साइनाइड बन चुके हैं चंद्रशेखर! मनोज तिवारी ने रावण, मारीच और सुबाहु से की विपक्षी नेताओं की तुलना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं की तफर से सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर पूरे देश का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दल के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर बीजेपी हमलावर बनी हुई है। रामचरितमानस को पोटैशियम साइनाइड बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के खिलाफ जहर उगलने वाले चंद्रशेखर खुद अपनी पार्टी के लिए पोटैशियम साइनाइड बन चुके हैं।


बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि, 'यह जो भी सज्जन हैंवो खुद अपनी पार्टी के पोटैशियम साइनाइड बन चुके हैं, यह सिर्फ मंत्री जी की भावना नहीं है बल्कि इंडिया एलायंस की प्लानिंग है। एक मंत्री साउथ से बोलते हैं तो एक यहां से। अगर रावण श्रीलंका में था तो मारीच और सुबाहु उत्तर में भी थे, यह लोग अपना काम कर रहे हैं। जिस तरह से रावण सत्य, सनातन और राम को नुकसान पहुंचाना चाहता था, आज वही काम विपक्षी गठबंधन के लोग कर रहे हैं’।


मनोज तिवारी ने कहा है कि 'इसका एक प्री प्लांड ट्रेंड है और जो स्टालिन ने कहा कि एलायंस सनातन धर्म को खत्म करने के लिए ही बना है तो वहां मौजूद तमिल समझने वाले लोगों ने यह फैला दिया, तभी हमें भी समझ में आया। चंद्रशेखर बिहार से हैं लेकिन वे RJD के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं।' बीजेपी सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी इस देश में तो आ गई लेकिन उन्हें यह पच नहीं रहा है, यह सारी बुद्धि सोनिया गांधी से ही आई है। मनोज तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी और उनके बच्चे सनातन धर्म को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।