ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

खत्म हो गई इंडी गठबंधन ! लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा - झारखंड में जल्द बनेगी हमारी सरकार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सूबे में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी के करीबी जयराम रमेश ने बड़ा बयान दे दिया है। जयराम रमेश ने कह

खत्म हो गई इंडी गठबंधन !  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा - झारखंड में जल्द बनेगी हमारी सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सूबे में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी के करीबी जयराम रमेश ने बड़ा बयान दे दिया है। जयराम रमेश ने कहा है कि - झारखंड में एक दिन कांग्रेस अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी। झारखंड के बोकारो में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़ी जानकारी देने के लिए रविवार को बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही है। 


दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जब जयराम रमेश से सवाल किया गया कि - करीब 24 साल पहले झारखंड का गठन हुआ और  राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कभी कांग्रेस पार्टी की अपने दम पर यहां सरकार नहीं बनी? इसके बाद इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि- झारखंड में एक दिन कांग्रेस अकेले अपने दम पर सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नरेंद्र मोदी सरकार को पराजित करने के लिए हमारा गठबंधन I.N.D.I.A. तैयार है. इस गठबंधन में 27 पार्टियां हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि - अभी हम लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए I.N.D.I.A. का गठन हुआ। इसमें 28 दल थे। अब  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार के पलटी मारने के बाद अब गठबंधन में 27 पार्टियां हैं। हम लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं। एक दिन आएगा, जब झारखंड में भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा। अपने दम पर हमारी सरकार यहां बनेगी और जरूर बनेगी। 


आपको बताते चलें कि, झारखंड में अभी कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा हैं। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं। झामुमो के नेता हेमंत सोरेन इसके मुखिया थे। उनके इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। अब  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने यह दावा किया है की वो जल्द ही खुद अपनी सरकार बनाएंगे।