ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

खरमास के बीच I.N.D.I.A की आज होगी बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन

PATNA : लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन यानी I.N.D.I.A के नेताओं की 13 जनवरी को बैठक होने जा रह

खरमास के बीच I.N.D.I.A की आज होगी बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन यानी I.N.D.I.A के नेताओं की 13 जनवरी को बैठक होने जा रही है, जो वर्चुअल होगी। यह बैठक खरमास के बीच और 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आधिकारिक शुरुआत से एक दिन पहले हो रही है। 


दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 12 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत पार्टी के नेता कल 13 जनवरी, 2023 को सुबह साढ़े 11 बजे जूम पर बैठक करेंगे। वे विभिन्न मुद्दों जैसे सीट-बंटवारे की वार्ता जो शुरू हो चुकी है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी जो परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होगी के साथ अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे।


बताया जा रहा है कि, मणिपुर में 14 जनवरी से राहुल गांधी की शुरू हो रही न्याय यात्रा से ठीक एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएनडीआईए के नेताओं की सुबह 11.30 बजे वर्चुअल बैठक बुलाई है। इस बैठक के मद्देनजर ही शुक्रवार को दिल्ली की लोकसभा सीटों के तालमेल को लेकर आम आदमी के साथ तो उत्तर प्रदेश में सपा के साथ होने वाली कांग्रेस की बैठक को टाल दिया गया।


उधर, लोकसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही आईएनडीआईए के कई दलों की ओर से गठबंधन का संयोजक बनाने का कांग्रेस पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में आईएनडीआईए ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में संयोजक तय करने का फैसला लिया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को आईएनडीआईए का संयोजक बनाने की पैरोकारी की जा रही है। अब देखना होगा की क्या इनके नाम की सहमती बन पाती है या नहीं।