ब्रेकिंग
Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप

Bihar Train Accident: दरभंगा-सकरी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसके हाथ पर बने एक नाम के टैटू से पहचान की कोशिश...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train Accident: दरभंगा-सकरी रेलखंड पर मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा दरभंगा और काकरघाटी रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 2/8 और 2/10 के बीच हुआ. युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसके दाहिने हाथ पर ‘सुजीत’ लिखा मिला है, जिसके आधार पर भी पुलिस उसकी पहचान तक नहीं पहुंच सकी है.


जानकारी के अनुसार, जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक ने किलोमीटर संख्या 2/10 के पास युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के कमांडर पोखराज मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.


आरपीएफ की सूचना पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने रेल पटरी पर पड़े शव को हटाया, जिसके बाद ट्रेन का परिचालन सामान्य कराया गया. हादसे के कारण स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस काकरघाटी रेलवे स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रुकी रही.


घटनास्थल होम सिग्नल से बाहर होने के कारण विश्वविद्यालय थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.


पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाई, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. युवक ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी थी. पुलिस को उसके दाहिने हाथ पर ‘सुजीत’ नाम लिखा मिला है.


पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम भवन के शीतगृह में रखा जाएगा.


पुलिस अब युवक की पहचान के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा. शव हटाए जाने और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया है.