ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

खराब मौसम की वजह से ट्रेन से साहेबगंज के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन, कल सिदो कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

RANCHI: हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार की देर शाम रांची से साहेबगंज के ल

खराब मौसम की वजह से ट्रेन से साहेबगंज के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन, कल सिदो कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार की देर शाम रांची से साहेबगंज के लिए रवाना हुए। खराब मौसम की वजह से वे ट्रेन से साहिबगंज के लिए रवाना हुए। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय रेल का उपयोग हमलोग करते हैं और आज संयोग से ट्रेन से साहेबगंज जाने का मौका मिला है। रांची से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर हेमंत सोरेन ने कहा कि सौ वर्षों से भी पुराना जनता की सेवा में भारतीय रेल की भूमिका है इसमें कुछ बदलाव तो होनी चाहिए। 


बता दें कि शुक्रवार को हूल दिवस के अवसर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पचकठिया स्थित क्रांति स्थल पर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रांची से ट्रेन में सवार होकर सीएम हेमंत सोरेन सुबह करीब 7 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन आएंगे। जहां से सड़क मार्ग से पहले आवास जाएंगे। 


सुबह 11.30 बजे पतना स्थित आवास से वे सड़क मार्ग से बरहेट के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब साढ़े 12 बजे पचकठिया शहीद स्थल पहुंचेंगे जहां सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सिदो कान्हू के परिजनों से मिलेंगे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब सीएम हेमंत सोरेन भोगनाडीह के सिदो कान्हू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



टैग्स