ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

स्वास्थ्य विभाग का खेल : बिना एनेस्थीसिया की सुई लगाए कर दिया ऑपरेशन, दर्द से कहारते रही महिलाएं

KHAGARIA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग किस कदर काम कर रहा है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य में आए दिन स्वास्थ्य विभाग की कलई खुलती रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद यह विभाग अपने कारन

स्वास्थ्य विभाग का खेल :  बिना एनेस्थीसिया की सुई लगाए कर दिया ऑपरेशन, दर्द से कहारते रही महिलाएं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग किस कदर काम कर रहा है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य में आए दिन स्वास्थ्य विभाग की कलई खुलती रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद यह विभाग अपने कारनामों से वाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के खगड़िया से देखने को मिल रहा है। यहां, स्वास्थ्य सुविधाओं को कितना बुरा हाल है, इसकी बानगी सरेआम लोगों को देखने को मिला है। 


दरअसल, बिहार में यह लगातार देखने को मिलता है कि  स्वास्थ्य विभाग कोई न कोई नया कारनामा करते ही रहता है। अब खगड़िया जिले के अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कराने आई कई महिलाओं को बिना बेहोशी का इंजेक्शन दिए जबरन ऑपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दर्द से कहारते रही, लेकिन इसके बाबजूद उसका ऑपरेशन बिना बेहोशी की सुई लगाए अस्पताल के सहयोगी द्वारा हाथ-पैर पकड़कर ऑपरेशन कर दिया गया। 


इस मामले को लेकर, पीड़ित महिला का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने जबरन हाथ, पैर पकड़कर और मुंह बन्द करके ऑपरेशन किया। इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही है। लेकिन, इसके बाबजूद उसकी एक नहीं सुनी गई। बताया जा रहा है कि, ग्लोबल डेवलपमेंट इनीटीवेट नाम की प्राइवेट एजेंसी ने इन महिलाओं का ऑपरेशन कराया है। 


गौरतलब हो कि, इससे पहले इसी महीने जिले के परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई थी। यहां परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को परिवार नियोजन करने से पहले फर्श पर घंटों लिटाया गया था। दरअसल, परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी प्राइवेट एजेंसी को परिवार नियोजन का ठेका मिला है। जिसके बाद अब इन प्राइवेट एजेंसी द्वारा महिलाओं की  जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।