ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पहले से लीक हुई खबर ने कीर्ति झा का पत्ता साफ कर दिया, नहीं बन पाये दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष

PATNA: कीर्ति झा आजाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनते बनते रह गये. पहले से ही उनके नाम का शोर हो गया था. लिहाजा विरोधी सक्रिय हो गये थे. आज सोनिया गांधी ने सुभाष

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  कीर्ति झा आजाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनते बनते रह गये. पहले से ही उनके नाम का शोर हो गया था. लिहाजा विरोधी सक्रिय हो गये थे. आज सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का फैसला ले लिया. कीर्ति को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर लॉलीपॉप थमा दिया गया है.

10 दिनों से कीर्ति को अध्यक्ष बनाने की थी चर्चा

दरअसल 10 दिन पहले ही ये खबर आ गयी थी कि कीर्ति आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो चिट्ठी निकलने से पहले ही लीक हो गयी खबर ने उनका पत्ता साफ कर दिया. दिल्ली के पुराने कांग्रेसियों का गुट पार्टी आलाकमान के सामने अड़ गया. उनका कहना था कि कीर्ति आजाद ने इसी साल कांग्रेस का दामन थामा है. 

सुभाष चोपड़ा बने अध्यक्ष

इससे पहले वे भाजपा से जुड़े थे. कुछ दिनों पहले कांग्रेस में आये नेता को अध्यक्ष बनाने से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच गलत मैसेज जायेगा. पार्टी के ज्यादातर नेताओं के विरोध के बाद सोनिया गांधी ने आज सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाने का एलान किया. कीर्ति आजाद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने का भी एलान किया गया है. कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है.