ब्रेकिंग
अफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोज

केरलम में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, वीडी सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Kerala new government: केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज होगा, जिसमें वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 20 मंत्री भी शपथ लेंगे और कई बड़े नेता समारोह में शामिल होंगे।

Kerala new government
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kerala new government: केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे केरल के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ 20 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह भव्य समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


इससे पहले रविवार को नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है और इसमें सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।


सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वहीं गठबंधन के तहत कांग्रेस के अलावा अन्य सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) प्रमुख पनाक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल ने जानकारी दी कि पार्टी के पांच नेताओं को मंत्री पद दिया गया है, जिनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं।


संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। उन्होंने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि सरकार गठन में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक परिस्थितियों का ध्यान रखा गया है।


उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है और केवल कुछ मामूली मुद्दे बाकी हैं। अंतिम सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी, जिसके बाद अनुमोदन के बाद इसे आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता