ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले: लालू फोन करेंगे तो आधी रात में उनके घर पहुंचेंगे नीतीश, भाजपा से अब कभी समझौता नहीं

PATNA: केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने नीतीश कुमार पर आज तीखा हमला बोला है। आर.के.सिंह ने कहा है कि सत्ता लोभी नीतीश कुमार से अब बीजेपी का कभी कोई समझौता नहीं होगा। अगर नीतीश फि

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले: लालू फोन करेंगे तो आधी रात में उनके घर पहुंचेंगे नीतीश, भाजपा से अब कभी समझौता नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने नीतीश कुमार पर आज तीखा हमला बोला है। आर.के.सिंह ने कहा है कि सत्ता लोभी नीतीश कुमार से अब बीजेपी का कभी कोई समझौता नहीं होगा। अगर नीतीश फिर से बीजेपी के पास आने की कोशिश करेंगे तो ऐसी हर कोशिश का विरोध किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता के लोभ में नीतीश इस कदर गिर गये हैं कि अगर आधी रात को भी लालू यादव का फोन आयेगा तो नीतीश कुमार उनके घर पहुंच जायेंगे।


मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि नीतीश ने सत्ता के लिए राजद से समझौता किया है। वे राजद के साथ तभी तक हैं जब तक सीएम की कुर्सी मिली हुई है। जिस दिन तेजस्वी यादव को सीएम बनने की इच्छा हुई उस दिन नीतीश राजद का साथ छोड़ कर भागने की कोशिश करेंगे।


आर.के.सिंह ने कहा कि भाजपा ने नीतीश के लिए ढेर सारी कुर्बानियां दी है। ये जगजाहिर है कि नीतीश ने बीजेपी के मंत्रियों को कभी स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया फिर भी बीजेपी ने बिहार के हित में बर्दाश्त किया। अब का हाल ये है कि नीतीश लालू प्रसाद यादव के इशारे पर दौड़ेंगे। अगर आधी रात में भी लालू प्रसाद यादव का फोन आयेगा तो नीतीश उनके घर पहुंच जायेंगे। आर.के.सिंह ने कहा कि नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने का दावा कर रहे जेडीयू नेता दिन में सपना देख रहे हैं।