ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप, कहा - बिहार के किसी भी स्कूलों में नहीं होती है पढ़ाई

PATNA : केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शनिवार को बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 'रोजगार मेला' के तहत नियुक्ति पत्र यानी अपॉइंटमेंट लेटर बांटा। इस दौ

केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप, कहा - बिहार के किसी भी स्कूलों में नहीं होती है पढ़ाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शनिवार को बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 'रोजगार मेला' के तहत नियुक्ति पत्र यानी अपॉइंटमेंट लेटर बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जिस तरह रोजगार मेला लगाकर पूरे भारत में 75000 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई, इसका सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही आरके सिंह ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। 


केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के किसी भी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही है। इसके बाबजूद मालूम नहीं नीतीश कुमार और उनकी सरकार इस तरह की नौकरी देने का बात कर रही है। वहीं, इसके आलावा जब आरके सिंह से यह सवाल किया गया कि राज्य सरकार आरोप लगाती है कि केंद्र सरकार उन्हें विकास के लिए पैसे नहीं देती है। तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि ऐसा नहीं है। फाइनेंस कमीशन के द्वारा राज्यों को पैसे दिए जाते हैं। बिहार को भी लगातार पैसा मिल रहा है। लेकिन, इन्हें कुछ करना नहीं है सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी करना है इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। इसके आगे  उन्होंने कहा कि जो हिस्सा बिहार को मिलना चाहिए वह लगातार मिलता रहा है। साथ ही उप चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी की जनता है जनता मालिक है लेकिन जनता को चाहिए बिहार में जब वोटिंग करें तो एकबार जरूर सोचे।


इसके आगे जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे तो आरके सिंह ने कहा कि क्या आपको लगता है ममता बनर्जी, केसीआर इनको प्रधानमंत्री मान लेंगे। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने साफ साफ शब्दों में कहा कि बिहार में जो वर्तमान में सरकार चल रही है, कहीं ना कहीं उसमें शिक्षा व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। कॉलेज में पढ़ाई नहीं होती है। बावजूद इसके, सरकार तरह-तरह के दावे करती है।  निश्चित तौर पर सरकार द्वारा जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से खोखला है।