ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद बदरुद्दीन पर बोला हमला, कहा - आजादी के समय ही चल जाना चाहिए था पाकिस्तान

BEGUSARAY : बीते दिन एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, हिंदू शादी से पहले 2-3 बीवियां रखते हैं और 40 साल की उम्र में शादी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद बदरुद्दीन पर बोला हमला, कहा - आजादी के समय ही चल जाना चाहिए था पाकिस्तान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAY :  बीते दिन एआईयूडीएफ के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, हिंदू शादी से पहले 2-3 बीवियां रखते हैं और 40 साल की उम्र में शादी करते हैं। ऐसे में 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है। इसलिए मुसलमानों को अपने बच्चों की शादी 18-20 साल की उम्र में करा देनी चाहिए। जिसके बाद अब उनके इस बयान को लेकर भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, आजादी के समय ऐसे लोग पाकिस्तान चले जाते तो ऐसी बात नहीं करते। 


भाजपा सांसद और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से मसलमानों को इशारों - इशारों में पाकिस्तान भेजने की बात कह डाली।  उन्होंने कहा है कि, आजादी के समय ही यदि यह तय हो गया होता कि धर्म के आधार पर बना देश पाकिस्तान में ऐसे लोग जाते और यहां सनातन को मानने वाले लोग होते तो आज ये लोग हमें गाली नहीं देते। यह हमारा दुर्भाग्य है कि, आज हमें बदरुद्दीन जैसे लोग अपमानित कर रहे हैं। 


गिरिराज ने कहा कि, हम देश की नीतियों के साथ जनसंख्या नियंत्रण पर बात कर रहे हैं। इनका जुबान कभी भी चाइना में नहीं खुल रहा है। ये लोग हमें नशीहत दे रहे हैं, जिसकी हमें कोई जरूरत नहीं है। हमारे पूर्वज ने कभी बच्चियों का शोषण नहीं किया। हमलोग यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बात कर रहे तो मुख्य वजह यह है कि, हमरे पास संसाधन सिमित है और हमारे यहां पुरे दुनिया की आबादी का 20 % है। ऐसे में भारत को आर्थिक संबल देश बनाना है तो यह जरूरी है। 


गिरिराज ने कहा कि, आज देश में एक ऐसे कड़ा कानून लाने की जरूरत है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सीख  सभी पर लागु हो। जो इसे नहीं माने उसको सरकारी योजनाओं से वंचित दिया जाए और उससे कानूनी दंड देते हुए वोटिंग राइट्स छीन लेना चाहिए। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर बोलते  हुए कहा कि भारत की संस्कृति को जानने और पढ़ने में उनको चार जन्म लगेगा। जो मुगलों से डर गया कि आज मुसलमान बना हुआ है। जबकि हमलोग शुरू से ही काली, दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के उपासक हैं। इसीलिए हमें कोई नसीहत नहीं दें। 


गौरतलब हो कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में है। जहां आज आईटीआई मैदान में गायत्री यज्ञ को लेकर पूजा अर्चना करने केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बदरुद्दीन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्य रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु करने को लेकर, ओबेसी और बदरुद्दीन और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता