ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

केंद्रीय कर्मियों को होली का गिफ्ट देने की तैयारी, सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

DESK: अपने डीए में वृद्धि की प्रतीक्षा केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही होली का गिफ्ट मिलने वाला है। के

केंद्रीय कर्मियों को होली का गिफ्ट देने की तैयारी, सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अपने डीए में वृद्धि की प्रतीक्षा केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही होली का गिफ्ट मिलने वाला है। केंद्र सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है।


ऐसी संभावना जतायी जा रही है सरकारी कर्मियों के डीए में वृद्धि को लेकर एक मार्च को फैसला लिया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए और दो महीने (जनवरी-फरवरी) का एरियर दिये जाने पर मुहर लगेगी। 


केंद्रीय कर्मचारी भी डीए और एरियर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि महंगाई भत्ता 38 से बढ़ाकर 42 फीसदी किया जाएगा। जिससे 48 लाख केंद्रीय कर्मियों और 63 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिल सकेगा। 


बता दें कि पिछले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी थी। जिसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 से बढ़ाकर 38 फीसदी हो गया था। अब 38 से 42 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना है।  हालांकि, अभी इस पर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।     

टैग्स