ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान : बताई क्या होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति

PATNA : हाजीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोजपा चीफ चिराग पासवान पहली बार पटना आए हैं। उनके साथ उनकी पार्टी के चारों सांसद भी पटना में मौ

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान : बताई क्या होगी विधानसभा चुनाव की रणनीति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : हाजीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोजपा चीफ चिराग पासवान पहली बार पटना आए हैं। उनके साथ उनकी पार्टी के चारों सांसद भी पटना में मौजूद हैं। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर चिराग ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या रणनीति होगी, इसकी जानकारी दी।


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है।


चिराग ने कहा कि बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी ताकि जो जीत लोकसभा में हमें मिली है, वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। पीएम मोदी के साथ तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया है।


नीट पेपर लीक पर चिराग ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। जो लोग भी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक में शामिल लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा रद्द करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, वह छात्रों के हित में होगा।