ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

केंद्रीय मंत्री के कार पर हमला, बाल - बाल बची जान; TMC समर्थकों पर लगाया आरोप

DESK : केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला हुआ है। जिसमें वो बाल- बाल बचे हैं। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि, उनके कार के ऊपर तीर से हमला किया गया है। बीजेपी नेता के तरफ

केंद्रीय मंत्री के कार पर हमला, बाल - बाल बची जान; TMC समर्थकों पर लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला हुआ है। जिसमें वो बाल- बाल बचे हैं। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि, उनके कार के ऊपर तीर से हमला किया गया है। बीजेपी नेता के तरफ से टीएमसी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य पुलिस पर भी टीएमसी समर्थकों की मदद करने का आरोप लगाया है। 


दरअसल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का नामांकन शुरू होने के बाद से ही अलग-अलग जगहों पर हिंसा जारी है। ऐसे में आज नामांकन की स्क्रूटनी के आखिरी दिन बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री के कार पर हमला किया गया है। मंत्री के कार पर कूचबिहार  इलाके में हमला किया गया है। इस हमले से पहले किन्हीं बातों को लेकर भाजपाऔर टीएमसी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी वहां मौजूद थे। 


वहीं, इस हमले के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को इस पुरे मामले की जानकारी दी है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, "मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बताया। उन्होंने हमें कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने हमसे कहा कि सारे इंतजाम किए जाएंगे। 


इधर, बीरभूम जिले में  शांतिनिकेतन के पास  28 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया। जिले में लगातार दो दिनों में दूसरी बार बम बरामद हुए हैं। इसके पहले शुक्रवार को भी 20 बम बरामद हुए थे, जो टीएमसी के एक दफ्तर के पीछे बने घर में मिले थे।