ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

'केंद्र से तो हम एक ही चीज़ मांगते हैं ...,' CM नीतीश ने फिर उठाई विशेष राज्य के दर्जें की मांग, कहा ... नहीं देंगे तो हम शुरू कर देंगे ये काम

PATNA : केंद्र से तो हम इतना ही ना मांग करते हैं भाई अरे इतना सब कुछ काम हम कर दिए तो एक काम आप भी कर दीजिए। कितना कितना आज जरूरत है लोगों को मदद करने का। 5 साल लग जाएगा सभी

'केंद्र से तो हम एक ही चीज़ मांगते हैं ...,' CM  नीतीश ने फिर उठाई विशेष राज्य के दर्जें की मांग, कहा ... नहीं देंगे तो हम शुरू कर देंगे ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  केंद्र से तो हम इतना ही ना मांग करते हैं भाई अरे इतना सब कुछ काम हम कर दिए तो एक काम आप भी कर दीजिए। कितना कितना आज जरूरत है लोगों को मदद करने का। 5 साल लग जाएगा सभी का उत्थान करने में। तो हम कह रहे हैं अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिएगा तो काम तेजी से होगा। यह बात है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है।


दरअसल, बिहार के सीएम आज उद्योग विभाग के तहत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने एक बार वापस से  विशेष राज्य के दर्जें की मांग उठाई। उस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि - केंद्र से तो हम हमेशा से ही एक ही चीज़ मांगे हैं और अगर वो दे देते तो कितना काम हो जाता है। इतना काम हम किए हैं और काम हो जाता है। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि- हम कह रहे हैं यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा तो जो विकास 5 साल में होना है वह दो ही साल में हो जाएगा। सोचिए बिहार कितना आ गया था यह दुनिया और देश में। सीएम ने कहा कि आज जिसको आप बिहार कहते हैं। यही वह जगह है यही से लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। आज यही राज्य पीछे है तो यही न हम कहते हैं कि अरे आप जल्दी विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए। ताकि फिर ये बहुत आगे बढ़ जाएं।


उधर, सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि -यदि केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में और अधिक देरी करेगी तो हम एक मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर एक मूवमेंट शुरू कर देंगे। ये लोग कोई काम करते हैं जी कोई योजना बनाते हैं जी। खाली बेकार में परेशान करते रहते हैं।