ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

केजरीवाल के मंत्री को कोर्ट से झटका, सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज

DELHI : केजरीवाल सरकार के मंत्री को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जमानत के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी लगाई थी लेकिन सीबीआई कोर्ट

केजरीवाल के मंत्री को कोर्ट से झटका, सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : केजरीवाल सरकार के मंत्री को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जमानत के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी लगाई थी लेकिन सीबीआई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं और फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके ऊपर नकेल कसी हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में फिलहाल जेल के अंदर हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। इसके पहले ईडी ने सत्येंद्र जैन के नियंत्रण वाली कंपनियों से तकरीबन 5 करोड़ की अचल संपत्ति जप्त की थी।


प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के यहां आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला फिर से उठाया था। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबियों के यहां छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली थी। प्रकाश ज्वेलर्स के यहां 2.23 करोड़ और वैभव जैन के ठिकाने पर 41.5 लाख रुपए कैश के अलावे 133 सोने के सिक्के मिले थे, तो वही प्रूडेंस स्कूल के चेयरमैन जी एस मथारू के यहां से 20 रुपए कैश मिले थे।

टैग्स