ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में आज पेशी, ED की शिकायत पर अदालत ने भेजा था समन

DELHI : आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक पांच समन जारी किए थे। अब तक हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल

केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में आज पेशी, ED की शिकायत पर अदालत ने भेजा था समन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक पांच समन जारी किए थे। अब तक हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। ऐसे में लगातार पांच समन नजरअंदाज करने पर ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब इस पर कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा था और आज यानी 17 फरवरी को पेश होने को कहा था। 


सात फरवरी को राऊज एवेन्यू की एडिशनल मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने शिकायत का संज्ञान लेकर समन जारी कर केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया था। एसीएमएम ने कहा था कि कानूनी तौर पर आरोपी ईडी के समन पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बाध्य था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहा।


हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि समन का उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना व गिरफ्तार करना है। ईडी ने शिकायत दायर कर केजरीवाल से पूछताछ करने का निर्देश देने की मांग की है।


उधर,  इस मामले में ईडी ने नौ मार्च 2023 को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तीन अक्टूबर 2023 को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों ही वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा आप संचार प्रभारी विजय नायर के अलावा कई शराब कारोबारियों समेत अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।