ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, फोन जब्त करने के बाद पूछताछ जारी

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। ईडी के अधिकारियों ने केजरीवाल के फोन को जब्त कर लिया है। फिलहाल उ

केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, फोन जब्त करने के बाद पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। ईडी के अधिकारियों ने केजरीवाल के फोन को जब्त कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। घर के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।  


बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी 9 समन भेज चुकी है। 10वें समन लेकर ईडी की टीम आज उनके आवास पर पहुंच गये। पीएमएलए की धारा 50 के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ से पहले केजरीवाल के फोन को ईडी ने जब्त कर लिया। किसी को घर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। 


घर के बाहर रैप जवानों को तैनात किया गया है। महिला जवानों की भी तैनाती की गयी है। केजरीवाल से घर के अंदर ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान पूरे घर की तलाशी भी ली जा रही है। बता दें कि केजरीवाल की लीगल टीम ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद ईडी की टीम 10वां समन देने और पूछताछ के लिए उनके घर पर पहुंच गई।