ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्व सीएम केसीआर की बेटी 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में, दिल्ली शराब घोटाले में ED ने किया है अरेस्ट

DELHI: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के.कविता की मुश्किलें कम नहीं हो

पूर्व सीएम केसीआर की बेटी 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में, दिल्ली शराब घोटाले में ED ने किया है अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के.कविता की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


कोर्ट आगामी एक अप्रैल को के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी ने कविता को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था जबकि कविता ने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। कविता ने अपने बेटे की बोर्ड परीक्षा का हवाला कोर्ट में  दिया था।


कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने के.कविता की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा है। कोर्ट में कविता के वकील ने अदालत से उनकी जमानत की मांग की, जिसका ईडी ने विरोध किया। ईडी ने कोर्ट से कहा कि के कविता काफी प्रभावशाली हैं, अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो वो सबूतों को नष्ट कर सकती हैं और गवाहों को भी प्रभावित कर सकती हैं।


जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। बता दें की इसी मामले में ed ने पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया था।

टैग्स