ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

समस्तीपुर की घटना पर तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताया, कहा-कोरोनाकाल से अब तक फ्री में दिया जा रहा अनाज, अन्न के अभाव में नहीं हो सकती मौत

KATIHAR: समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खुदकुशी कर लिए जाने की घटना पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि घटना के कारणों की जांच क

समस्तीपुर की घटना पर तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताया, कहा-कोरोनाकाल से अब तक फ्री में दिया जा रहा अनाज, अन्न के अभाव में नहीं हो सकती मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खुदकुशी कर लिए जाने की घटना पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दुख जताया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। भूख से मौत की बात को सिरे से खारिज करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोरोनाकाल से अब तक सरकार जरूरतमंदों तक निशुल्क अनाज देने का काम कर रही है।


सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ सितंबर तक दिया जाएगा। सितंबर तक सभी जरूरतमंदों को अनाज फ्री में दिया जाएगा। समस्तीपुर की यह घटना अन्न के अभाव में नहीं हो सकती। घर के सभी सदस्यों को आखिर किस कारण से आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा इस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। यह घटना बेहद दुखद है।


वही कश्मीर में टारगेट किलिंग और बिहारी मजदूरों को निशाना बनाए जाने के मसले पर कहा कि केंद्र सरकार इसे गंभीरता से देख रही है और इस तरह का अपराध करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। बता दें कि कटिहार समाहरणालय में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ये बातें कही। 


गौरतलब है कि समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में कर्जदार  से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से  जब शव को घर लाया गया तब कोहराम मच गया। एक साथ घर के पांच लोगों की अर्थियां घर से निकाली गयी। जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया। शव को देख इलाके के लोगों की आंखें नम हो गयी। इस हृदय विदायक घटना से गांव में मातम का माहौल है।मृतकों में 35 वर्षीय मनोज कुमार, 25 वर्षीय मनोज की पत्नी सुंदरमणी देवी, 6 साल का बेटा शिवम, 5साल का बेटा सत्यम और 65 वर्षीय बुजुर्ग मां सीता देवी के रुप में हुई थी। बताया गया कि आर्थिक तंगी के कारण एक साथ सभी ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 




टैग्स