ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

पटना के महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए अय़ोध्या में बेचैनी: हनुमानगढ़ी से मंदिर के महंथ की नियुक्ति, कहा-किशोर कुणाल की नहीं चलेगी

AYODHYA: पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए अयोध्या में बेचैनी है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंथ ने आज पटना के महावीर मंदिर में नया महंथ नियुक्त करने का एलान

पटना के महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए अय़ोध्या में बेचैनी: हनुमानगढ़ी से मंदिर के महंथ की नियुक्ति, कहा-किशोर कुणाल की नहीं चलेगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AYODHYA: पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए अयोध्या में बेचैनी है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंथ ने आज पटना के महावीर मंदिर में नया महंथ नियुक्त करने का एलान कर दिया. हनुमानगढ़ी के महंथ ने कहा कि महावीर मंदिर का काम अब किशोर कुणाल नहीं बल्कि उनेक द्वारा नियुक्त महंथ महेंद्र दास देखेंगे. वैसे दिलचस्प बात ये है कि पटना के महावीर मंदिर पर हनुमानगढ़ी या किसी दूसरे मंदिर-मठ के अधिकार के दावे को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है. लेकिन फिर भी स्वयंभू महंथ की नियुक्ति कर दी गयी है.


महावीर मंदिर पर कब्जे के लिए बेचैनी

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रमुख प्रेमदास महाराज ने आज महेंद्र दास को पटना महावीर मंदिर का सर्वेसर्वा बनाने का एलान किया. इसके लिए बकायदा प्रेस कांफ्रेंस बुलायी गयी. प्रेमदास ने कहा कि हनुमानगढ़ी के पंचों ने एकजुट होकर महेंद्र दास को पटना महावीर मंदिर का महंथ बनाने का फैसला लिया है. वह महावीर मंदिर का सारा कामकाज वही देखेंगे. महेंद्र दास पहले भी महावीर मंदिर  के पुजारी रह चुके हैं. हनुमानगढ़ी के प्रमुख ने कहा कि महावीर मंदिर के प्रधान पुजारी पद पर सूर्यवंशी महाराज को नियुक्त किया गया है जिन्हें महावीर मंदिर ट्रस्ट ने हटा दिया था.


हाईकोर्ट के आदेश को नकार कर मंदिर पर कब्जे की कवायद

गौरतलब है कि पटना के महावीर मंदिर को लेकर पटना हाईकोर्ट में भी मामला गया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि महावीर मंदिर का संचालन औऱ स्वामित्व महावीर मंदिर ट्रस्ट का है. पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल इस ट्रस्ट के सचिव हैं. पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना में कई अस्पतालों के साथ साथ बिहार के दूसरे जिलों में अस्पताल चला रहा है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भी महावीर मंदिर ने बडी सहयोग राशि दी है. अयोध्या में राम भक्तों के लिए पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट लगातार सीता रसोई चला रहा है. 


दरअसल बेहतर प्रबंधन के कारण महावीर मंदिर की आमदनी करोड़ों में है. पिछले महीने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर ने दावा कर दिया कि महावीर मंदिर पर उसका अधिकार है. हनुमानगढ़ी के महंथ प्रेमदास ने कहा कि पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने अवैध तौर पर महावीर मंदिर पर कब्जा कर लिया है. किशोर कुणाल ने रामानंदी परंपरा का नाश कर दिया है. उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की गयी है.

टैग्स