ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

कटिहार मामले पर बोले गिरिराज, धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं नीतीश कुमार

PATNA: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई में बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बुधवार को फायरिंग कर दी। जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि

कटिहार मामले पर बोले गिरिराज, धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं नीतीश कुमार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई में बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बुधवार को फायरिंग कर दी। जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि  एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कटिहार की इस घटना को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। सत्ता की गद्दी पर भी वहीं बैठे हुए हैं और वही शिक्षकों को लाठी से पिटवा रहे हैं।


नीतीश पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरिराज ने कहा कि यदि कोई बिजली मांगता है तो उसको गोलियों से भुनवाते हैं। कोई अनुसूचित समाज की बेटी अपना अधिकार मांगती है तो उसे निर्वस्त्र किया जाता है उसकी आबरू लूटी जाती है कि उसे अपमानित किया जाता है। गिरिराज ने कहा कि आज बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद नीतीश कुमार का उदय हुआ फिर से नीतीश कुमार को ही दुर्भाग्य भरा सौभाग्य मिला कि फिर से उन्ही के समय जंगल राज आ गया है। 


वही बिहार के ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें वो कहते हैं कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी ही। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश के मंत्रियों ने जिस ढंग से कहा है कि जो बदमाशी करेगा वह गोली खाएगा उनका यह बयान बिलकुल गलत है। उन्हें इस तरह का बयान कतई नहीं देना चाहिए। कोई बिजली ना मांगे, राशन-पानी मांगे या फिर कोई अपना हक और अधिकार मांगे तो क्या गोली चला देंगे। क्या यही है बिहार की नीतीश सरकार? 

टैग्स