ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

‘लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी…, कटिहार गोलीकांड पर नीतीश के मंत्री का बेतुका बयान

PATNA: कटिहार में पुलिस की गोली दो लोगों की हुई मौत को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी समेत विपक्ष के तमाम दल इस घटना को लेकर हमलावर बने हुए हैं। इसी बीच गोलीकांड को लेक

‘लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी…, कटिहार गोलीकांड पर नीतीश के मंत्री का बेतुका बयान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कटिहार में पुलिस की गोली दो लोगों की हुई मौत को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी समेत विपक्ष के तमाम दल इस घटना को लेकर हमलावर बने हुए हैं। इसी बीच गोलीकांड को लेकर नीतीश के करीबी मंत्री का बेतुका बयान आया है। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस उनके ऊपर लाठी और गोली ही चलाएगी।


कटिहार में बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर पुलिस फायरिंग और उसमें दो लोगों की गोली लगने से हुई मौत के सवाल पर ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि बरसात का मौसम है कहीं वज्रपात हो जाता है तो कहीं बारिश हो जाती है, जिसके कारण बिजली की आपूर्ति में परेशानियां आ जाती हैं। ऐसा पूरे देश में होता है, यह केवल बिहार का मामला नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद कुछ लड़के प्रदर्शन कर रहे थे और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। बिजली ऑफिस का गेट तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जांच का आदेश दिया गया है और डीएम एसपी मामले की जांच कर रहे हैं।


गोलीकांड को लेकर सरकार के खिलाफ हमलावर हुई बीजेपी के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीजेपी पहले बताए कि भारत सरकार क्या कर रही है। बीजेपी के लोग विपक्ष में हैं तो कुछ कुछ बोलते रहते हैं, जब सरकार में थे तब क्या करते थे। कटिहार में बिजली की अनियमितता के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वहां ऐसी कोई बात नहीं है, बरसात के कारण थोड़ी सी परेशानी जरूर आई थी। उन्होंने कहा कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी और क्या करेगी।


बता दें कि लगातार बिजली संकट से जूझ रहे कटिहार के बारसोई इलाके के लोगों के धैर्य ने बुधवार को आज जवाब दे दिया था। बिजली की मांग को लेकर जब आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी बहस प्रशासनिक अधिकारियों से हो गयी थी। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दिया था। इस दौरान लोगों की भिड़त पुलिस से हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी गयीं थी। इस घटना में तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी जबकि एक कह हालत नाजुक बनी हुई है।

टैग्स