ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

कश्मीर में चिराग की हुंकार, बोले.. हर कश्मीरी भारत का बेटा है, LJP यहां सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

DESK : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दो दिनों के कश्मीर दौरे पर हैं. चिराग ने श्रीनगर में पार्टी ऑफिस का उद्घाटन किया. साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी द्वारा स

कश्मीर में चिराग की हुंकार, बोले.. हर कश्मीरी भारत का बेटा है, LJP यहां सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
First Bihar
2 मिनट

DESK : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दो दिनों के कश्मीर दौरे पर हैं. चिराग ने श्रीनगर में पार्टी ऑफिस का उद्घाटन किया. साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी द्वारा सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान भी किया. 


कश्मीर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि 'कश्मीर ने पहले ही बहुत कुछ खो दिया है अब और नहीं खोने नहीं देना है. मेरा देश और हर प्रदेश आगे बढ़े यही हर सच्चे देशभक्त की चाहत है. कश्मीर का हर युवा भारत का बेटा है'. 


इसके अलावा चिराग ने कश्मीर के वादियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि हर भारतवासी कश्मीर को बेहतर बनाना चाहता है. लोग सच कहते हैं कि धरती पर यदि स्वर्ग है तो कश्मीर में है. कश्मीर में विकास के लिए विभाजनकारी लोगों से दूर रहना होगा. साथ ही चिराग ने धारा 370 हटाने को सही बताते हुए कहा कि इसके पीछे केंद्र सरकार की अच्छी नीयत है.

टैग्स