ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

कार्यकर्ता सम्मेलन में पैदल पहुंचे विधायक जी थक गए, गांधी मैदान में ही समर्थकों से कराने लगे मसाज

PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पार्टी के कई विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल ही गांधी मैदान पहुंच गए नवादा से जेडीयू के विधायक कौशल यादव भी अपन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पार्टी के कई विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल ही गांधी मैदान पहुंच गए नवादा से जेडीयू के विधायक कौशल यादव भी अपने समर्थकों के साथ पैदल गांधी मैदान पहुंचे। पटना स्थित अपने आवास से गांधी मैदान तक का लंबा सफर पैदल तय करने के बाद विधायक जीत थक गए गांधी मैदान पहुंचकर विधायक जी जमीन पर ही लेट गए और उनके समर्थक सेवा में जुट गए। जेडीयू विधायक कौशल यादव गांधी मैदान में जमीन पर लेटे नजर आए उनके समर्थक उनका पांव दबाते रहे।


कौशल यादव ने नवादा से बड़ी तादाद में अपने समर्थकों को बुलाया है रात से ही कौशल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा सुबह सवेरे कौशल यादव अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नाश्ते के बाद गांधी मैदान को निकले नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाते हुए विधायक जी का गला भी फंस गया गांधी मैदान पहुंचे तो शरीर जवाब दे गया और वहीं जमीन पर विधायक जी लेट गए।


विधायक जी की थकान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से देखी नहीं गई वहीं पर उनका पांव दबाने लगे सर पर हाथ रखे विधायक जी आराम से लेटे रहे और कार्यकर्ता मसाज करते नजर आए।  

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता