ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने के फैसले का मुकेश सहनी ने किया स्वागत, कहा- करोड़ों अति पिछड़ों की मांग पूरी हुई

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े सम्मान भारत र

कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने के फैसले का मुकेश सहनी ने किया स्वागत, कहा- करोड़ों अति पिछड़ों की मांग पूरी हुई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई दी है। 


मुकेश सहनी ने कहा है कि सामाजिक न्याय एवं समाजवाद के लिए संघर्षरत तथा अतिपिछड़ों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों की आवाज 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत उनकी 100वीं जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का फैसला स्वागत योग्य है।


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वीआईपी शुरू से ही कर्पूरी ठाकुर जी के लिए भारत रत्न की मांग करती रही है। आज करोड़ों पिछड़ों, अति पिछड़ों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में हमेशा हाशिए पर रहे लोगों मे चेतना जगाने का काम किया। उनके विचारों को लेकर ही वीआईपी की स्थापना हुई है और उनके ही सपनों को पूरा करने में यह पार्टी लगी हुई है।

टैग्स