ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर झारखंड में जश्न का माहौल, राजेश ठाकुर बोले..जय बजरंगबली..तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली

RANCHI: कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत से झारखंड में जश्न का माहौल है। झारखंड कांग्रेस के पार्टी दफ्तर में आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजे

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर झारखंड में जश्न का माहौल, राजेश ठाकुर बोले..जय बजरंगबली..तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत से झारखंड में जश्न का माहौल है। झारखंड कांग्रेस के पार्टी दफ्तर में आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने हाथों से मिठाई खिलाया और जीत की खुशी को व्यक्त किया। राजेश ठाकुर कांग्रेस की इस बंपर जीत से काफी गदगद हैं। राजेश ठाकुर ने इस दौरान जयकारा लगाते हुए कहा कि जय बजरंगबली..तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली..


झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस अपार जीत के लिए सोनियां गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जून खड़गे सहित कई कांग्रेस नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि हमलोग भारी बहूमत से तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं। जिस तरह के चुनाव प्रचार हुए जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने जय बजरंग बली के नारे लगा। 


तब जबरंगबली ने साफ कर दिया कि आपके नारे के लिए मैं नहीं बना हूं। मैं आस्था का विषय हूं लोग बजरंग बली की पूजा उनसे ताकत लेने के लिए करते है उसकी जगह मंदिर और घरों में है बाजार में नहीं है। जिस तरह से बजरंगबली को बाजार में बेचने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है बजरंग बली का गदा उन पर पड़ चुका है। राहुल गांधी का नारा था कि नफरत के शहर में मोहब्बत का दुकान खोलने निकला हूं। बजरंगबली ने राहुल गांधी का अपना आशीर्वाद दिया है। जय बजरंग बली तोड़ डाली नफरत की नली। 


वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली अपार जनसमर्थन के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कर्नाटक रुझान का असर झारखंड में देखा जा रहा है। जहां इस बाबत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पार्टी की सफलता और जनता की जागरूकता का हवाला देते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह सत्ता परिवर्तन की बात कह रहे है तो वही बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की बात करते हुए कहा कि इस विधानसभा का असर 2024 से जोड़ना सारा गलत है।  


वहीं कर्नाटक की हार के बाद बीजेपी का कहना है कि समीक्षा की जाएगी साथ ही उन्होंने साफ-साफ कहा है कर्नाटक का रिजल्ट 2024 में काम नहीं आएगा। लोकसभा की चुनाव जनता अलग मूड से वोट करती हैं और विधानसभा चुनाव में जनता अलग-अलग मूड से वोट करती है।