ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से गदगद हैं इरफान अंसारी, कहा-बजरंगबली ने भाजपा की लंका जला दी

RANCHI: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर जामताड़ा विधायक डॉ.इरफान अंसारी काफी खूश हैं। पार्टी की इस जीत की खुशी में वे हनुमान मंदिर पहुंच गये और का

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से गदगद हैं इरफान अंसारी, कहा-बजरंगबली ने भाजपा की लंका जला दी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर जामताड़ा विधायक डॉ.इरफान अंसारी काफी खूश हैं। पार्टी की इस जीत की खुशी में वे हनुमान मंदिर पहुंच गये और कांग्रेस की जीत के लिए बजरंगबली के प्रति आभार व्यक्त किया और कर्नाटक की जनता को बधाई और धन्यवाद दिया। इरफान अंसारी ने कहा कि यह आम जनता की जीत है। इस जीत से हम काफी खूश है। इरफान ने यह भी कहा कि बजरंगबली ने भाजपा की लंका को जला दिया है।  

इरफान अंसारी ने कहा कि कर्नाटक की देवतुल्य जनता ने झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे नीच हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।


इरफान अंसारी ने कहा कि बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया। भाजपा इंसानों की आंखों में धूल झोंक सकती है लेकिन बजरंगबली को आंखों में नहीं। संकट मोचन बजरंगबली ने कर्नाटक की जनता को भाजपा के संकट से बचाया है अब वो पूरे देश की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे।


इरफान अंसारी ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थी। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से कर्नाटक की जनता त्रस्त थी। जिससे आज उन्हे मुक्ति मिली। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने धर्म-जाति के नाम पर समाज को तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उसके सारे मंसूबों पर पानी फिर गया। 


बजरंगबली के आशीर्वाद और जनता के समर्थन से भाजपा की सरकार पूरे देश हट जाएगी। मैं फिर एकबार कर्नाटक की जनता, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को ढेर सारी बधाई देता हूं। इस दौरान इरफान अंसारी ने बजरंगबली का जयकारा लगाया। कहा कि जिसके साथ भगवान हनुमान रहें उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 

टैग्स