ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? कांग्रेस की होगी वापसी या BJP रहेगी बरकरार ; थोड़ी देर में रुझान

DESK : कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, ये रुझानों में समझ ही नहीं आ रहा है। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 10 में से 5 में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई है। चार में कांग्रेस को तो एक

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार?  कांग्रेस की होगी वापसी या BJP रहेगी बरकरार ; थोड़ी देर में रुझान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, ये रुझानों में समझ ही नहीं आ रहा है। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 10 में से 5 में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई है। चार में कांग्रेस को तो एक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। ऐसे में अब आज गिनती शुरू होने के कुछ देर बाद ही तस्वीरें साफ़ होगी। वहीं, मतदान के बाद  कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं।


दरअसल, कर्नाटक में अबतक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। जिसमें से 8 चुनावों में वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ। जिसमें सिर्फ एक बार 1962 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं, पांच चुनाव में वोट प्रतिशत कम रहा, जिसमें भाजपा एक बार सत्ता में लौटी। ऐसे में सबकी नजर आज होने वाली मतगणना पर है। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दोपहर तक सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। एक ओर जहां दक्षिण में विस्तार की कवायद में लगी भारतीय जनता पार्टी एकमात्र गढ़ कर्नाटक बचाने की कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी की राह तलाश रही है। इसके साथ ही जनता दल (सेक्युलर) की मौजूदगी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाती नजर आ रही है।


मालूम हो कि, कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। 10 मई को डाले गये मतों की गिनती राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।